Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाई 20 चौपाल आयोजित कर युवाओं को किया गया जागरूक

वाई 20 चौपाल आयोजित कर युवाओं को किया गया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने बताया है कि वाई20 चौपाल एवं वाई20 स्टडी सर्कल कार्यक्रम की श्रृंखला में जनपद संत कबीर नगर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग तथा नेशनल यूथ एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से युवाओं को जागरूक किया गया।
जनपद के प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद व हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में युवाओं की संगोष्ठी कर तथा सामूहिक चर्चा आयोजित कर उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश गुप्ता ,नेशनल यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष भावेश पाण्डेय, प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रमोद कुमार त्रिपाठी, नितेश चौधरी, अजय दूबे व वैभव पाण्डेय आदि ने युवाओं को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments