पुरानी रंजिश के कारण युवक की चाकू मारकर हत्या

आजमगढ (राष्ट्र की परम्परा) दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर,एक युवक ने एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान देर रात मृत्यू होगयी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार पुष्पनगर ग्राम निवासी प्रदीप राजभर (19) का गांव के एक युवक से विवाद चल रहा था, छह माह पूर्व में भी विपक्षी युवक ने प्रदीप राजभर को चाकू मारकर घायल कर दिया था। गांव के लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौता कराने के बाद मामला शांत हो गया था। इसी रंजिश को लेकर रविवार की शाम दोनों पक्षों एक बार फिर आमने सामने हो गए और दोनों में फिर विवाद हो गया, दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रदीप के साथ मारपीट के दौरान उस पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को उपचार के लिए मार्टीनगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक प्रदीप राजभर की मां निर्मला देवी की तहरीर पर, पुलिस ने आरोपी आकाश राजभर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर पक्ष की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago