39 के बने प्रमाण पत्र हुआ यूडीआईडी जनरेट
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
मेडिकल कॉलेज नियंत्रणाधीन जिला चिकित्सालय में दिव्यांगजनों का प्रमाणपत्र बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन सोमवार को हुआ, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कैंप के दौरान कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण उपरांत 39 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए तथा यूडीआईडी जनरेट किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन सामाजिक रूप से सर्वाधिक सुभेद्य वर्ग से आते हैं, उनके हितों की सहानुभूति पूर्वक सुरक्षा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र की अर्हता पूरी करने वाले एक भी पात्र व्यक्ति को बिना प्रमाण पत्र के वापस न लौटाया जाए। सीएमओ डॉ राजेश झा ने मेडिकल बोर्ड को पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ कैंप को संचालित करने का निर्देश दिया।
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…