युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने किया कबड्डी एवं शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वांचल के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के इन्टर ब्रांच कबड्डी एवं शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने बतौर मुख्य अतिथि किया है। उन्होंने विशिष्ट अतिथि प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
श्री चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने कबड्डी और शंतरंज प्रतियोगिता में उत्साह से प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए खेलकूद व प्रतियोगिता का बड़ा महत्व है। उन्हें कुशल खिलाड़ी बनने के लिए अभ्यास करते रहना तथा आत्म नियंत्रण का होना आवश्यक है।
उन्होने कहा कि खेल के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, लगन और परिश्रम खिलाड़ी को महान और प्रतिभाशाली बनाता है। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि इससे शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.सी. पांडेय ने अतिथियों को बुके प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रतियोगिता के कबड्डी सीनियर वर्ग में ब्लूमिंग बड्स स्कूल गीडा, गोरखपुर ब्रांच के बच्चों ने 22 पॉइंट से ब्लूमिंग बड्स स्कूल मेन ब्रांच, खलीलाबाद के बच्चों को पराजित किया।
इसी क्रम में जूनियर वर्ग में ब्लूमिंग बड्स स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया के बच्चों ने क्रमशः 10 पॉइंट से ब्लूमिंग बड्स मेन ब्रांच एवं 03 पॉइंट से ब्लूमिंग बड्स गीडा ब्रांच को पराजित कर दूसरे स्थान पर रहेl अंत में जूनियर वर्ग कबड्डी में भी ब्लूमिंग बड्स गीडा ब्रांच 5 पॉइंट से विजई रहा।
शतरंज प्रतियोगिता में ब्लूमिंग बड्स स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया, खलीलाबाद के छात्र अनुज एवं छात्रा कु. बरखा प्रथम स्थान, ब्लूमिंग बड्स मेन ब्रांच के अमन प्रताप, सत्यम गुप्ता ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लूमिंग बड्स सहजनवा, गोरखपुर कक्षा 9वी के छात्र श्रीराम ने भी प्रथम स्थान पर रहे।
इस अवसर पर सभी ब्रांचों के खेल अध्यापक व प्रतिभागियों के अतिरिक्त आमंत्रित ज़न उपस्थित रहेl

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

8 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

9 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

9 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

9 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

9 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

11 hours ago