गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुए जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि पुलिस चौकी की खिड़कियां और AC क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी। इस घटना में एक फूड डिलीवरी बॉय समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में रात करीब 10 बजे हुई। धमाके में घायल हुए 20 वर्षीय विशाल अर्थला का रहने वाला है और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम करता है। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धमाका इतना शक्तिशाली था कि पुलिस चौकी की खिड़कियों के शीशे टूट गए और AC भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। डिलीवरी बॉय विशाल के अलावा एक सब-इंस्पेक्टर के भी घायल होने की सूचना है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरण नय्यर और ACP सूर्यबली मौर्य ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके अलावा गाजियाबाद की फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी जांच के लिए बुलाया गया।
फिलहाल पुलिस चौकी में हुए धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि धमाका किस वजह से हुआ और इसके पीछे क्या कारण थे।
नोट: धमाके के वास्तविक कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…
किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…
शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…
राम मंदिर में उपराष्ट्रपति करेंगे दर्शन 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी; रामलला की आरती…
फोटो Ai निर्मित दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरा बढ़ा! GRAP-3 लागू, अब निर्माण कार्यों से…
दिल दहला देने वाली वारदात: 11 साल की मासूम का अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या…