युवा उद्योग व्यापार मंडल ने 26 मई को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाति 26 मई 2024 को, प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया | इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष द्वारा व्यापारी बंधुओ को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया | प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोदिया ने कहा कि, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 1979 में सर्वे के विरोध में शहीद हुए व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल का बलिदान दिवस और उनको याद कर प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर फूल माला पहनकर तथा धूप दीप जलाकर उनको याद किया | इस मौके पर जिला मंत्री आनंद अग्रवाल,जिला मंत्री रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद राजगढ़िया, विनोद लाट, गिरधारी लाल अग्रवाल, भारत अग्रवाल,विमल रुंगटा,चंद्रशेखर शर्मा, श्याम सुंदर खेतान,राकेश गाड़ियां,राम सिंह,विकास,रवि,अमरेंद्र कनौजिया, रामनिवास जायसवाल, रिंकू,रूपचंद, दिनेश,विक्की,इत्यादि शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे |

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

8 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

8 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

8 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago