शहीदे आज़म भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने किया रक्तदान

तमोलिनपुरवा स्थित गौरव शिवांश आंख अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा कस्बे के तमोलिनपुरवा मजरे में स्थित गौरव शिवांश आंख अस्पताल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
गुरुवार को बदलाव डी एच ओ एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय आयोग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनो रक्तवीरों ने निशुल्क रक्तदान किया।
शिविर के आयोजक समाजसेवी चंद्रशेखर विश्वकर्मा, राजेश जोशी और कमलेश मौर्या ने बताया की महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की 117 वीं जयंती पर इस कार्क्रम का आयोजन किया गया है ,लगभग 100 रक्तवीरों को इस आयोजन हेतु सूचित किया गया है जिसमें लगभग 35 लोगों का आगमन हो चुका है कुछ लोगों द्वारा 15 अगस्त को रक्तदान किया गया था जिनको रक्तदान करने से मना कर दिया गया।
रक्तदान लेने बहराइच मेडिकल कालेज से डॉ कमलेश्वर वर्मा के साथ लैब टेक्निशियन ज्ञानेंद्र वर्मा वैभव मिश्रा राजीव उपाध्याय अनिल कुमार श्रीवास्तव सुधांशु सहायक ओमप्रकाश अपनी रक्तदान वैन लेकर आये थे, रक्त दान करने वालो में नियमित रक्तदाता प्रेमप्रकाश सिंह प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी , राजेश जोशी , पत्रकार राम ध्यान कुशवाहा,कमलेश मौर्या ,कमल मौर्या , चंद्र शेखर , कुलदीप सिंह मौर्य ,रामनारायण मौर्य ,सुनील मौर्य इत्यादि लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं भगत सिंह का प्रतीक चित्र देकर सम्मानित किया गया
शिविर के समापन पर मुख्य आयोजक चंद्र शेखर विश्वकर्मा , राजेश जोशी , कमलेश कुमार मौर्य ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

58 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago