क्रांतिकारी आंदोलनों के नायक थे भगत सिंह- पवन मिश्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने न्यू कालोनी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांतिकारी आन्दोलनों के नायक थे भगत सिंह।भारत की आजादी के लिए उनका बलिदान और अटूट समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।साहस की प्रतिमूर्ति के रूप में वह हमेशा भारतवासियों के दिलो में जिंदा रहेंगे।जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रति निष्ठा के कारण ब्रिटिश राज के खिलाफ बचपन से इन्होंने अध्ययन किया और क्रांतिकारी विचारों को लेकर आजादी की लड़ाई में भाग लिया। देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने के लिये भगत सिंह महज 23 वर्ष की उम्र में शहीद हो गए।भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार आज भी देशवासियों में देश भक्ति का संचार करता है।
नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण कुमार ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर रामु वर्मा, विजय कुशवाहा, अनूप सिंह, नित्यानंद पाण्डेय, अरुण मिश्र,कौशलेंद्र पाठक, अजित कुमार, प्रिन्स शर्मा, मनीष शर्मा, राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

58 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago