Friday, February 20, 2026
Homeआजमगढ़सर्प दंश से युवक की मौत घर में मचा कोहराम

सर्प दंश से युवक की मौत घर में मचा कोहराम

गंभीरपुर/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगाँवा गांव निवासी आकाश चौहान 22 वर्ष पुत्र देवव्रत चौहान की सर्प दंश से बुधवार की देर रात्रि इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगाँवा गांव निवासी आकाश चौहान 22 वर्ष पुत्र देवव्रत चौहान, बुधवार को घर से कुछ दूरी पर खेत मे गेहूं की सिचाई कर रहा था की दोपहर मे उसे जहरीले सर्प ने काट लिया। परिवार के लोग उसे आनन फानन मे इलाज के लिए सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल लें गए जहाँ डॉक्टर ने हालात गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया, उसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लें गए वहां से भी डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन उसे लेकर गाजीपुर लेकर गए जहाँ देर रात्रि उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पुरे परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक दो भाई मे सबसे बड़ा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments