संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पटखौली निवासी 24 वर्षीय आयुष सिंह पुत्र राघवेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से उसे सीने में गोली लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय मृतक आयुष सिंह थार गाड़ी में सवार था। पुलिस ने उसी गाड़ी में मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक के शरीर पर मिले गोली के निशान को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि गोली नजदीक से सीने पर सटाकर मारी गई है।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं…
यूडीआईडी की लंबित फाइलें होंगी शून्य, मेडिकल बोर्ड में चार की जगह सात चिकित्सक होंगे…
ढेरही टोल प्लाजा पर बवाल, भगदड़ में किसान की मौत; आत्मदाह की कोशिश से मचा…
प्रवर्तन अवर निरीक्षक का आवास मोहनिया चेक पोस्ट के प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर…
मौके पर पुलिस मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में…
ज्ञानेश कुमार SIR के बाद Form-6 में बड़ा बदलाव: कई राज्यों में हटाई गई अतिरिक्त…