परिवहन विभाग के अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, 148.10% अधिक संपत्ति के साक्ष्य का दावा

प्रवर्तन अवर निरीक्षक का आवास

मोहनिया चेक पोस्ट के प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.49 करोड़ की संपत्ति का मामला

सामने आते जाते लोग

पटना/भोजपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। कैमूर जिले के मोहनिया चेक पोस्ट पर तैनात अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने उनके भोजपुर और पटना स्थित ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है।
आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अमित कुमार गुप्ता की ज्ञात और वैध आय के स्रोतों की तुलना में 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिले हैं। एजेंसी ने इस संपत्ति को उनकी ज्ञात आय से करीब 148.10 प्रतिशत अधिक बताया है।
इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 26/26 के तहत 29 सितंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। इसके बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
30 सितंबर की सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में EOU की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर तलाशी शुरू की। एक टीम ने भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चांदवा मोड़ के पास अवधपुरी स्थित अमित कुमार गुप्ता के निजी आवास पर जांच की, जबकि दूसरी टीम पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित साईं वरदान सिटी के ब्लॉक-सी में फ्लैट नंबर 609 पहुंची।
तलाशी के दौरान संपत्ति, दस्तावेजों और आय से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामदगी और जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। फिलहाल सामने आए संपत्ति के आंकड़े जांच एजेंसी के प्रारंभिक आकलन पर आधारित हैं और मामले की जांच जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

6 minutes ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

11 minutes ago

शिवनगर वार्ड में उपचुनाव की तैयारियां पूरी, 13 अक्टूबर को होगा मतदान

तीन मतदेय स्थलों पर 3097 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग,15 अक्टूबर को होगी मतगणना महराजगंज…

17 minutes ago

बलरामपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, छह महीने में 155 से अधिक मामले पुलिस तक पहुंचे

बलरामपुर में बेटियों के घर छोड़ने के मामले बढ़े फोटो goo बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

19 minutes ago

फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण से छात्राओं ने सीखा हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं…

27 minutes ago

मोबाइल कोर्ट में 180 से अधिक दिव्यांगों की फरियाद, एक सप्ताह में निस्तारण का अल्टीमेटम

यूडीआईडी की लंबित फाइलें होंगी शून्य, मेडिकल बोर्ड में चार की जगह सात चिकित्सक होंगे…

30 minutes ago