इंजीनियरिंग की पढाई करने वाला युवक बाइक से जा रहा था कॉलेज
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के पवई थाना क्षेत्र के पुल सराय गांव के पास शुक्रवार की सुबह नौ बजे बाइक से पॉलीटेक्निक कालेज पढ़ने जा रहे, बाइक सवार युवक की पिकअप की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जौनपुर जिले के शाहगंज कस्बा निवासी विवेक मोदनवाल (20) पवई थाना क्षेत्र के कलान गांव स्थित विश्वनाथ पॉलीटेक्निक कालेज में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था। रोज की भांति वह बाइक से शुक्रवार की सुबह कालेज जाने के लिए निकला, अभी वह पवई थाना अंतर्गत पुल सराय गांव के पास ही पहुंचा था कि पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…