जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सलेमपुर तहसील में आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 3 जून को प्रातः दस बजे से अपराह्न 2 बजे तक सलेमपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी जन समस्याओं का निस्तारण करने के लिए तहसील में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेडिकल बोर्ड द्वारा सम्यक जांच के बाद मौके पर ही दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट कर प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों से इस विशेष कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया।

पिंडी में आयोजित चौपाल में भी जिलाधिकारी लेंगे प्रतिभाग

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि लार ब्लाक के ग्राम पंचायत पिंडी में 3 जून को प्रातः आठ बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत पिंडी में विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति परखी जाएगी एवं आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड आदि बनाए जाएंगे। कृषि संयंत्र, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, पेयजल, ग्राम पंचायत में स्वच्छता, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, राशन कार्ड, गरीब युवतियों के विवाह, पोषाहार एवं कौशल विकास से जुड़े विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक किया जाएगा एवं उनके समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। सीडीओ ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

13 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

13 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

13 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

14 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

14 hours ago