जनता इंटर कालेज अंबारी के संस्थापक रफीक अहमद का निधन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
फूलपुर तहसील क्षेत्र की अंबारी बाजार के संस्थापक सदस्यों में से एक एवं जनता इंटर कालेज अंबारी की प्रबंध समिति के अजीवन सदस्य रहे मौलाना रफीक अहमद का बुधवार की रात निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। रफीक अहमद, क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम सौहार्द के लिए जाने पहचाने नाम थे। फूलपुर के कुशहा निवासी रफीक अहमद जनता इंटर कालेज के सदस्य (1950) एवं अंबारी नई बाजार( 1954) के भी संस्थापक रहे। 50 के दशक से ही जनरल स्टोर के समान के लिए सुविख्यात रहे रफीक आज भी ग्राहक की जुबान से पहला नाम रफीक की दुकान का ही आता है। अंबारी क्षेत्र के किसी भी प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सामान्यतः सहज रूप में उपस्थित रहते थे। मुंशी गया प्रसाद स्मृति ग्रंथ विमोचन के कार्यक्रम रफीक अहमद का अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम था। क्षेत्रीय लोग प्यार से उन्हें रफीक चाचा कहते थे। उनकी पास 5 बेटियां हैं। जनता इंटर कालेज अंबारी के प्रबंधक अजय नरेश यादव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रबंध समिति में कई पदों पर रहे, उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई बाबूजी रामनरेश यादव के साथ मिलकर उन्होंने विद्यालय को संवारने का कार्य किया, उनके निधन से समिति के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने एक अच्छा इंसान खो दिया। उनका अंतिम संस्कार गांव के कब्रिस्तान को किया गया। उनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

2 hours ago

गौरा मदनपुरा में नव-निर्मित फायर स्टेशन के पूजन में शामिल हुए पूर्व विधायक संजय यादव

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) पूर्व विधायक संजय यादव ने सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गौरा…

2 hours ago

रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का क्षत-विक्षत शव, पहचान में जुटी पुलिस

अमडीहां रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह हुई घटना, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका…

2 hours ago

अघोषित बिजली कटौती के विरुद्धरविवार को बरहज रहा बंद

व्यापारियों ने दुकाने बंद करके जताया विरोध पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)रविवार को…

2 hours ago

शाहजहाँपुर पुलिस का सराहनीय अभियान

201 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए शाहजहाँपुर( राष्ट्र की परम्परा )19 जुलाई शाहजहाँपुर पुलिस की…

2 hours ago