युवा कांग्रेस आउटरिच सेल के अध्यक्ष बनने पर अभिषेक दीक्षित को दी बधाई
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।किसी भी संगठन या समाज को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम करें।उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण नौजवान परेशान है।उसके समय से रोजगार नही मिल पा रहा है। बरहज के बारा दीक्षित निवासी अभिषेक दीक्षित को युवा कांग्रेस आउट रिच सेल का जिला चेयरमैन बनने से संगठन को और ताकत मिलेगा। युवा कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि सरकार का दो करोड़ लोगों को नौकरीदेने का वादा केवल कागजी बन कर रह गया है। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें जर्जर हो गई है।अब बिना कांग्रेस की सरकार बने आमजन का भला नही हो सकता है।बैठक को धर्मवीर ,भारती,विराट यादव,अखिलेश मिश्र,हर्षित सिंह, सन्नी पांडेय, किशन कुमार,सैयद फिरोज अहमद,रीना भारती,सिकन्दर ,रोहित यादव, राहुल मिश्र, मोहित कुमार, प्रियेश पांडेय,जाबिर खान,रमेश मद्देशिया आदि ने सम्बोधित किया।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…