अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

चिलुआताल पुलिस को मिली सफलता, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह की टीम बुधवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पीयूष गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता निवासी डोहरिया बाजार, थाना चिलुआताल को संदिग्ध हालत में रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से एक अवैध पिस्टल (.32 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 632/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद आफताब, अभिषेक प्रसाद, विवेक कुमार सिंह और बलवंत सिंह शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सीड ड्रिल तकनीक से आसान हुई धान की खेती, किसानों को समय और लागत में मिल रही बड़ी राहत

बेहन, रोपाई और मजदूरों की समस्या से छुटकारा, आधुनिक कृषि तकनीक की ओर बढ़ रहे…

3 hours ago

Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में…

3 hours ago

महराजगंज में जर्जर हुआ शिकारपुर पुल, गहरे गड्ढों से हर दिन हादसे का खतरा

नारायणी शाखा नहर पर बने पुल में गहरे गड्ढों से बढ़ा खतरा, मरम्मत न होने…

4 hours ago

Kota Student Suicide: कोटा में यूपी के छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर कोचिंग छात्र की…

5 hours ago

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से मांगी चुनाव की तारीख

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी को…

5 hours ago

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…

5 hours ago