शौचालय की जगह खेतों में जाने को मजबूर परिषदीय स्कूल के बच्चे

ग्रामीणों में आक्रोश, बीईओ ने दिए जांच के आदेश—दो वर्ष से अधूरा भवन और मिड-डे मील पर उठे सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार के शंकरपुर टोला व बरगदवां स्थित प्राथमिक विद्यालयों की बदहाल स्थिति इन दिनों ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। विद्यालयों में मिड-डे मील की अनियमितता और प्रभारी प्रधानाध्यापक की लापरवाही ने स्थिति को गंभीर बना दिया है।

विद्यालय में बच्चों के लिए बने शौचालयों में दरवाजे तक नहीं लगे हैं, जिसके चलते छात्र-छात्राएं खुले में खेतों की ओर जाने को मजबूर हैं। वर्ष 2023-24 में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी वह अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में काम पूरा दिखाया गया है, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।

जानकारी के अनुसार, इस विद्यालय को पीडब्ल्यूडी इंडो-नेपाल खंड के एक्सईएन सैयद अख्तर अब्बासी ने गोद लिया था और विद्यालय के सर्वांगीण विकास का आश्वासन भी दिया था, लेकिन जमीनी सुधार अब तक नहीं दिखा। प्रभारी प्रधानाध्यापक शकील अहमद के गैर-जिम्मेदार रवैये से विद्यालय की दशा दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।

विद्यालय में वर्तमान में 59 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं तथा पांच शिक्षक तैनात हैं। बुधवार को जब मीडिया टीम विद्यालय पहुंची, तो प्रभारी व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। वहीं एक सहायक अध्यापिका और एक महिला शिक्षामित्र अपने कमरे में मोबाइल चलाते पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने बीएसए से अनुमति लेने की बात कहकर मीडिया कर्मियों को रोकने का प्रयास किया।

ग्रामीणों शिवम यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, राहुल सिंह मंजेश, पिंटू, रिंकू आदि ने विद्यालय की दुर्दशा पर कड़ा रोष जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि मिड-डे मील की अनियमितता पर प्रधानाध्यापक को हिदायत दी गई है। अतिरिक्त कक्ष निर्माण को लेकर वह स्वयं निरीक्षण करेंगी। उन्होंने बताया कि मीडिया को रोकने संबंधी कोई पत्र विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। साथ ही शिक्षकों को सुधार के निर्देश व चेतावनी दी गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

4 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

4 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

7 hours ago