हाई वोल्टेज ड्रामा उपनिरीक्षक पर मारपीट का युवक ने लगाया आरोप

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र बरहज के ग्राम सभा कपरवार का मूल निवासी संदीप कुमार ने मंगलवार को कपरवार चौकी पर तैनात उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है, संदीप ने बताया की मैं अपने पिकअप से अपने घर से बरहज की तरफ जा रहा था अभी मैं अपने चौराहा स्थित चौकी के नजदीक ही पहुंचा था की कपरवार चौकी पर तैनात उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार द्वारा हमको रोक लिया गया और मारने पीटने लग गए, किन्तु उपनिरीक्षक विरेंद्र कुमार ने बताया की संदीप बिना नंबर की पिकअप से तेज रफ्तार से बरहज जा रहा था जिसको रोकने के लिए कहा गया तब हमराहियों द्वारा संदीप की गाड़ी रोक लीया गया और उससे गाड़ी से संबंधित कागजात मांगा गया तो संदीप के द्वारा कागज नहीं दिया गया इस पर सन्दीप की वाहन को सीज कर दीया गया,इस प्रकार की कार्यवाही पर संदीप ड्रामा करने लगा।
जबकि इस संबंध में पूछे जाने पर उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप तेज रफ्तार से बिना नंबर प्लेट लगे गाड़ी से जा रहा था जिसको रोकने का इशारा किया गया जिस पर संदीप भागने लगा संदीप की गाड़ी को दौड़ाकर पीछे से पकड़ लिया गया तथा संदीप से गाड़ी के कागजात मांगे गए संदीप के द्वारा किसी प्रकार का गाड़ी का कागज नहीं दिया गया जिस पर संदीप की गाड़ी को सीज कर के थाने पर भेज दिया गया जब तक मैंने थाने से गाड़ी जमा करके आया तब तक संदीप चौकी पर लगाए गए बैरियर के ड्रम को फेंकने लगा तथा अपना शर्ट उतार कर ड्रामें पर उतर आया जिसको देख चौकी के पास भीड़ इकट्ठा हो गई और संदीप के पक्ष मे आवाज उठने लगा जबकि मेरे यहां सीसीटीवी लगाया गया है जिसमें संदीप के द्वारा किया गया हाई बोल्टेज ड्रामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, गाड़ी के कागज न देने पर गाड़ी को सीज कर दिया गया है, सन्दीप अलग से अपने गाड़ी का नंबर प्लेट लोगो को व पुलिसकर्मियों दिखाता नजर आ रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 minute ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

19 minutes ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

24 minutes ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

31 minutes ago

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

45 minutes ago

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

59 minutes ago