शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा ताँता
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
सठियांव ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सुराई के प्रधान व अमर उजाला पत्रकार और मुबारकपुर सपा विधायक के छोटे भाई अमरेश यादव उर्फ बब्बन के निधन का समाचार सुनकर घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वाराणसी के अपैक्स हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था और वहीं पर उनका निधन हो गया। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मुबारकपुर से सपा के विधायक अखिलेश यादव के भाई सठियांव खण्ड विकास क्षेत्र की, ग्राम पंचायत सुराई के प्रधान, अमर उजाला के पत्रकार तथा ग्राम प्रधान संघ सठियांव के अध्यक्ष, अमरेश यादव उर्फ बब्बन का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह गम्भीर बीमारी के चलते एक हफ्ता पूर्व के लिए बनारस के अपैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। रविवार की रात निधन होने के बाद उनका शव घर पर सुराई गाँव लाया गया। शव घर पहुँचते ही परिवार सहित क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। मुबारकपुर क्षेत्र से घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से कामना की। मृतक चार भाई बताए जाते हैं। भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख अरविन्द सिंह, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष कमलाकांत यादव, विशाल यादव उर्फ मोनू, वीरेंद्र यादव, हाजी अब्दुल मजीद, शमशुद्दीन, हाजी जमाल अहमद, जियाउल्लाह अंसारी, राम प्रवेश यादव, अमित राय बाउंसर, चंद्रशेखर यादव, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द यादव, गोपी यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…