Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशयुवा कवि योगेन्द्र योगी को मिला यूपी गौरव सम्मान

युवा कवि योगेन्द्र योगी को मिला यूपी गौरव सम्मान

राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)जिले के खैरीघाट थानाक्षेत्र अंतर्गत पिपरिया निवासी युवा साहित्यकार योगेन्द्र योगी को सूबे की राजधानी लखनऊ में चल रहे यूपी महोत्सव में यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।उन्हे यह सम्मान साहित्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला है। सूबे के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया है।गौरतलब है कि कवि योगेन्द्र एक किसान परिवार से हैं।जिले के एक छोटे से गाँव ने निकलकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।उनके पिता मुकुंद राम मिश्र एक किसान होने के साथ निःस्वार्थ भाव से धार्मिक आयोजन का कार्य करते रहते हैं।उनकी इस उपलब्धि से उनके माता -पिता समेत सभी करीबियों में खुशी का माहौल है।कवि योगेन्द्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में लखनऊ स्थित एक मीडिया संस्थान से पत्रकारिता की शुरुआत की।जिसके बाद 2017 से उनकी रुचि कविता लेखन की ओर बढ़ी।तब से अबतक उन्होंने देश के विभिन्न जगहों पर तमाम साहित्यिक मंचो व सम्मेलनों में प्रतिभाग किया है।उन्होंने बताया कि उनकी यह साहित्यिक यात्रा निरन्तर जारी रहेगी।पुस्तक लेखन पर उन्होंने बताया कि यात्रा वृतांत पर वह अभी काम कर रहे हैं।जल्द की पुस्तक लेखन पूर्ण होने पर उसका प्रकाशन भी होगा।कवि योगेन्द्र ने अपनी सारी उपलब्धियों का श्रेय मातापिता के साथ सभी बहराइच वासियों को दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments