नवयुवक नवयुवतियों को वोटर लिस्ट में जोड़ा जाए -उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर गोरखपुर आपदा राहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में, मौजूद समस्त एसडीम को बताया कि सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्र में 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नव युवक, नवयुवतियों को मतदाता सूची में जरूर जोड़ा जाए, जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इसके कार्यक्रम के लिए 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक चलने वाले पुनरीक्षण कार्यों में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाय, 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त किया जाएगा। 4,5, 25 ,26 नवंबर 3,4 दिसंबर को बीएलओ अपने-अपने बूथों पर बैठकर आपत्तियां प्राप्त कर एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले फार्म- 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 4, 5, 25, 26 नवंबर और 2 एवं 3 दिसंबर 2023 इस अभियान की विशेष तिथियां होंगी। 9 दिसंबर 2023 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इस दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाता सूची लेकर उपलब्ध रहेंगे। वे दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी फार्म भी लिए रहेंगे, जिसे निशुल्क लोगों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि पात्र मतदाता नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए प्रारूप- 6, मृतक, शिफ्टेड तथा रिपीटेड होने पर नामावली से नाम काटने के लिए प्रारूप-7 तथा किसी भी प्रकार त्रुटि होने पर प्रारूप-8 भरकर आवश्यक अभिलेख के साथ संबंधित बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर के पास अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते है। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुमार सौरव एसडीएम सहजनवा कुंवर सचिन सिंह एसडीएम गोला रोहित मौर्य एसडीएम कैंपियरगंज अमित जायसवाल एसडीम चौरी चौरा प्रशांत वर्मा एसडीएम खजनी राजू एसडीएम बांसगांव प्रदीप सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

6 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

6 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

10 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

10 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago