सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की सुनी फरियाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) संपूर्ण समाधान तहसील दिवस सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर नेहा बंधु की अध्यक्षता में आए हुए फरियादियों की समस्याओं का किया गया निराकरण। सदर तहसील में आए हुए फरियादियो की समस्याओं से बारी-बारी रूबरू होते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी। शासन के निर्देश पर प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को प्रत्येक तहसीलों में तहसील दिवस आयोजित कर एक छत के नीचे समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश है जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर नेहा बंधु सदर तहसील में मौजूद रह कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बारी बारी से सुना जिसमे फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया सदर तहसील में अधिकतर मामले जमीनी व पारिवारिक विवाद के आए हुए थे या विभिन्न न्यायालयों में वाद चल रहा था जमीनी विवाद मामले में संयुक्त टीम गठित करा कर मौके पर रवाना कराया जिससे अगले संपूर्ण समाधान दिवस से पूर्व इन सभी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शास्वत त्रिपुरारी सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा नायब तहसीलदार विकास कुमार नायब तहसीलदार अरविंद पांडेय नायब तहसीलदार प्रमोद श्रीवास्तव नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

58 minutes ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

1 hour ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

1 hour ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

2 hours ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

3 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

3 hours ago