बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
गड़वार थाना क्षेत्र के रतसरकलां निवासी 36 वर्षीय सुजीत गुप्ता उर्फ बिट्टू का शव रविवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीवाली से एक दिन पहले युवक की मौत से हर कोई गमगीन हो उठा।बताया जाता है कि सुजीत देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई आहट नहीं होने पर खिड़की से झांका तो अंदर सुजीत का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद खलबली मच गयी। लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गयी। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की चर्चा हो रही है, हालांकि इसके पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार छानबीन की जा रही है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…