बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सीसोटार गांव में शुक्रवार को 17 वर्षीय नाबालिग युवक की उसी के घर में संदिग्धावस्था में शव मिलने से परिवार में सनसनी फैल गई उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया
सीसोटार(पश्चिम टोला)गांव निवासी 17 वर्षीय कृष कुमार राजभर पुत्र संजय राजभर होली के दिन शुक्रवार को अपने घर पर ही था इस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर दियरा में किसी काम से गए हुए थे परिवार के सदस्य जब देर शाम को वापस घर आए तो कृष कुमार को अचेतावसथा में देख कर सन्न रह गए और रोने लगे परिजन इलाज हेतु उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले कर पहुचे जहां डाक्टरो ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की पुष्टि होते ही परिवार वाले दहाड़ें मार कर रोने लगे परिजनों ने इस दौरान आरोप लगाया कि गांव की ही नाबालिग लड़की से कृष कुमार का प्रेम चल रहा था होली के दिन शुक्रवार को लड़की ने उसे अपने घर बुलाया और उसके परिजनों ने कृष कुमार को खाने में जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई वैसे मृतक के परिवार द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विकास चंद पाण्डेय ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…