Thursday, February 19, 2026
Homeक्राइमक्राइमसड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)l बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत पैना पश्चिम पट्टी टोला निवासी राकेश सिंह (26) पुत्र मुत्री सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। राकेश बैंगलोर में वेल्डिंग का कार्य करते थे और लगभग 15 दिन पहले ही घर लौटे थे। शुक्रवार को वह किसी कार्यवश बाइक से सतरांव की ओर जा रहे थे, तभी कटियारी पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर पर शोक की लहर दौड़ गई है। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने हादसे में शामिल वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments