लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को आवारा कुत्ते से कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विनय खंड निवासी सोनू विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की रात पत्रकार पुरम इलाके में हुई थी। अगले दिन इस घिनौने कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखकर एक स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
गोमती नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
यह घटना न केवल समाज को झकझोरने वाली है, बल्कि पशु संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े करती है।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…