बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मरे लोंगो को कैंडिल मार्च निकाल युवा कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना में मरे लोगों के आत्मा की शान्ति के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग पर जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए गोविंद मिश्र ने कहा कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कठोर सजा दी जाए।घायल हुए यात्रियों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए।युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस आपदा के अवसर पर रक्तदान कर घायल हुए यात्रियों को बचाने का काम किया है,आगे भी जरूरत पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।युवा कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पांडेय ने कहा कि पीड़ित परिवार के एक एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। और बेसहारा हुए अनाथों को जीवन यापन की तत्काल उचित व्यवस्था की जाए। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि रेल मंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।कैंडिल मार्च में दीनदयाल प्रसाद,मार्कण्डेय मिश्र, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, सैयद फिरोज अहमद,रामविलास तिवारी,रंगोली दूबे,मनोज पांडेय, डॉ नरेन्द्र यादव, प्रिंस पांडेय, सतीश यादव, सुरेंद्र यादव, मनीष कुमार, चन्द्रिका मिश्र, विशाल, विकास आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

9 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

9 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

9 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

9 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

9 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

9 hours ago