Categories: Newsbeat

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली थाना की साइबर पुलिस टीम ने ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत दिलाते हुए उसके 15,500 रुपये वापस करा दिए। पूरी धनराशि खाते में वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।पुलिस के अनुसार, सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा खास निवासी संजय यादव ने साइबर ठगी के संबंध में छह सितंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर 33109250112865 है। मामले की जानकारी मिलते ही सुरौली थाने की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई गई।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इसमें थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा आरक्षी इमरान अंसारी और जसवंत यादव शामिल रहे।देवरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के मुताबिक, समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

43 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

45 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

51 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

58 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago

त्योहारों से पहले शांति व्यवस्था पर पुलिस सख्त 12 लोगों का चालान

गीडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के लोगों पर शांतिभंग पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दुर्गा…

1 hour ago