शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों, विसर्जन स्थलों और घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पंडाल आयोजकों से वार्ता कर उन्हें शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।शहर में जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर अनिमेष वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने संयुक्त रूप से सोनू घाट से सिविल लाइन, हनुमान मंदिर सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही मूर्ति विसर्जन स्थल पटनवा पुल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी ने तहसील क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों से वार्ता की। अधिकारियों ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र के विभिन्न घाटों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।वहीं, तहसील बरहज में उप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार एवं क्षेत्राधिकारी बरहज ने दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की।उधर, रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक थाना रुद्रपुर ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संचालकों से बातचीत कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।सुरक्षा और शांति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकताजिला प्रशासन ने सभी पूजा पंडाल आयोजकों से सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। अधिकारियों ने आमजन से भी त्योहार को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने का आग्रह किया।प्रशासन एवं पुलिस की ओर से त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…
गीडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के लोगों पर शांतिभंग पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दुर्गा…