बाजार में खुले ट्रांसफार्मर रखे जाने से आम लोगो को खतरा

श्रीदत्तगंज,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय बाजार में खुले में ट्रांसफार्मर रखकर विद्युत विभाग आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। अधिकांश ट्रांसफार्मरों बिना जालियों की लगे हैं। इनके खुले तार लटक रहे हैं। बरसात के मौसम में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। इसके बाद भी विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है।
बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं। इनमें ट्रांसफार्मर को चबूतरे पर रखना चाहिए। ट्रांसफार्मर में आने वाली सप्लाई के तारों में गार्डिंग लगी होना आवश्यक है। ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना जरूरी है। लेकिन, विभाग द्वारा नियमों से खिलवाड़कर ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं, जिससे आम लोगों को करंट आने का भय बना रहता है। इसके नजदकी से आने- जाने पर करंट लगने की संभावना बनी रहती है। श्रीदत्तगंज बाजार निवासी राहुल जायसवाल, पिंकू गुप्ता,परमेश्वर,विनय पाण्डेय,रिंकू गुप्ता ने बताया कि
श्रीदत्तगंज बाजार से बाईपास जाने वाले मार्ग पर खुले में ट्रांसफार्मर रखा गया है। जिसके आस-पास जाली का घेरा नहीं बनाया गया है, केवल खुले में ट्रांसर्फामर लगा दिया है। जिससे आस-पास के लोगों को इसके पास से गुजरने पर करंट का भय लगता है। बच्चों के चपेट में आने की संभावना रहती है, जिससे उनकी अधिक देखरेख करना पड़ती है। प्रतिदिन इस रास्ते से लोगों को आवागमन रहता है। इस ओर विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago