समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार ने श्रमिकों संग मनाया जन्मदिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नानपारा जिला बनाओ समिति के संयोजक समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार डॉ शकील अंसारी ने अपना 52 वा जन्मदिवस एक अनोखे अंदाज में मनाया। मंगलवार की सुबह शकील अंसारी लेबर मंडी प्रधान डाकघर के सामने पहुंचे और वहां पर उपस्थित मजदूरों के साथ हाय हेलो की तथा सभी लोगों को आर्थिक सहयोग के रूप में लिफाफा दीया तथा उन्हें फल खिलाया ,और उनके बीच बैठकर कुछ बातें की इस मौके पर उनकी संस्था संकल्प सेवा संस्थान के केशव पांडे ,पत्रकार सरफराज सिद्दीकी ,ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, शहाबुद्दीन खान आदि थे पत्रकारों से मुलाकात में डॉ शकील अंसारी ने कहा वह एक गरीब परिवार से हैं ।उनके ग्रैंडफादर और फादर मिस्त्री रहे उन्हें बखूबी मालूम है कि मजदूर किस प्रकार मजबूर होते हैं ।और इनके बीच हम को जाना चाहिए इसीलिए उन्होंने अपने जन्मदिवस पर ना कोई रेस्टोरेंट को बुक कराया ना केक काटा ना ही किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति को पार्टी दी उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर रहकर ही जीवन यापन करना और अपने अतीत को याद रखना उनकी पहचान है एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि तहसील नानपारा को जिला बनाने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्हें आशा है। महसी तहसील का आंशिक भाग नानपारा और मिहींपुरवा तहसील का पूरा भाग मिलाकर नानपारा एक दिन अवश्य जिला बनेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago