ऑनलाइन कर ओ०डी०ओ०पी० के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने जनपद के इच्छुक युवक/युवतियों/भावी उद्यमियों को अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना (ओ०डी०ओ०पी०) के अन्तर्गत (सजावटी उत्पाद, कढ़ाई, बुनाई एवं रेडीमेड गारमेन्ट्स (शो-रूम) उत्पाद हेतु) ऋण प्राप्त कर अपना उद्यम (विनिर्माण / सेवा / व्यवसाय) स्थापित किया जा सकता है। इसके लिये आवेदन पत्र diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑन लाईन किया जा सकता है। आन लाईन आवेदन-पत्र करने हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं शपथ-पत्र अनिवार्य है। योजनान्तर्गत आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा किसी भी बैंक अथवा वित्तीय संस्था का डिफाल्टर न हो। साथ ही पूर्व में संचालित किसी योजना जैसे प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं अन्य सरकारी योजना में मार्जिन मनी (सब्सिडी) का लाभ प्राप्त न किये हो।
योजनान्तर्गत उद्योग / सेवा / व्यवसाय क्षेत्र की रू0 25.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाईयों को 25 प्रतिशत अधिकतम रू0 6.25 लाख तथा 25.00 से 50.00 लाख तक कुल परियोजना लागत की इकाई हेतु धनराशि 10.00 लाख अथवा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत तथा 50.00 से 150.00 लाख तक की कुल परियोजना की लागत इकाईयों हेतु धनराशि रू0 10.00 लाख अथवा परियोजना सेवा क्षेत्र की रू0 10.00 लाख अथवा 10 प्रतिशत जो भी अधिक होगा तक की अनुदान / मार्जिन मनी उपलब्ध कराया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

8 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago