योगी सरकार का बजटनाम बड़े दर्शन थोड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन राज्य महासचिव बृजलाल भारती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाये गए 2025- 26 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि योगी सरकार के बजट में खेत मजदूरों, ग्रामीण गरीबों,किसानों तथा ग्रामीण विकास के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है ।यह नाम बड़े दर्शन थोड़े जैसा है क्योंकि इस बजट में प्रदेश की बड़ी आबादी ग्रामीण गरीबों के लिए कुछ नहीं है। भाजपा के घोषणा पत्र 2022 में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात की गई थी जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है. चार एक्सप्रेस वे एवं लिंक सड़कों के निर्माण और स्टेट कैपिटल रीजन के विकास में किसानों की जमीनों को लेने की योजना है लेकिन किसानों के साथ ही उस एरिया में बेरोजगार होने वाले ग्रामीण मजदूरों को मुआवजा देने की कोई व्यवस्था नहीं है। बजट में ग्रामीण विकास पर कोई खास ध्यान नहीं दिया गया है। मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी तय करने तथा मनरेगा मजदूरों के लिए कोई भी शब्द तक नहीं है। योगी सरकार अपने इस बजट में प्रदेश की जनता के जीविका और जीवन की कीमत पूंजीपतियों की आय बढ़ाने पर अधिक चिंतित है। यह बजट आम जनता के लिए धोखे के सिवाय और कुछ नहीं है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

5 minutes ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

11 minutes ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

1 hour ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

2 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

3 hours ago

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

6 hours ago