योगी सरकार ने किसानों के लिये खोला खजाना- पवन मिश्र

जनपद के किसानों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से दिया धन्यवाद और बधाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किसान कल्याणकारी बजट और योगी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा जनपद के सभी विधानसभाओं में किसानों द्वारा पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और कृषि मंत्री को लिखे गए धन्यवाद और बधाई पत्र को किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने प्रधान डाकघर से भेजा।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि योगी सरकार ने वर्तमान बजट में किसानों के लिये खजाना खोल दिया है, बजट में सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के करीब 3 करोड़ किसानों को करीब 79,500 करोड़ रुपये देने का प्रावधान करने के साथ ही किसानों के सिचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिये पीएम कुसुम योजना के तहत 22,089 सोलर पंपों की स्थापना का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में सभी वर्गों का अभूतपूर्व विकास किया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बिकेश पाण्डेय, मुकेश राय, अरुण मिश्र, सुब्रत सिंह, डॉ विनोद पाण्डेय, सुधाकर गोंड़, प्रभुनाथ पाण्डेय, विनोद दूबे, सत्येन्द्र सिंह सोनू, मनोज सिंह उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

3 hours ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

3 hours ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

3 hours ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

3 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

3 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

3 hours ago