Categories: लेख

योगी आदित्यनाथ का कीर्तिमान: नेतृत्व के स्थायित्व से विकास की दिशा

✍️नवनीत मिश्र

  *"योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक स्थायित्व का नया मानक स्थापित किया है, जिसकी मिसाल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है।"*



             उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री के रूप में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए आठ वर्ष और 133 दिन का कार्यकाल पूर्ण किया है। इससे पहले यह उपलब्धि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नाम थी, जिनका कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) 8 वर्ष 127 दिन रहा था।
               इस उपलब्धि के पीछे कोई संयोग नहीं, बल्कि स्पष्ट नीति, कठोर प्रशासनिक अनुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व की सतत प्रक्रिया रही है। उत्तर प्रदेश, जो कभी अपराध, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता के लिए विख्यात था, आज कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना और निवेश के माहौल में बड़े परिवर्तन का साक्षी बन चुका है।
              योगी सरकार की प्राथमिकताओं में कानून व्यवस्था का सख्त अनुपालन, माफियातंत्र पर कार्रवाई और अवैध कब्जों के विरुद्ध बुलडोजर नीति को निर्णायक रूप से लागू किया गया। मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा जैसे कार्यक्रमों ने सामाजिक विश्वास को भी नया आधार दिया।
       विकास के क्षेत्र में प्रदेश में पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज, और डिफेंस कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि बदलते उत्तर प्रदेश की ज़मीनी तस्वीर हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसी पहलें राज्य को राष्ट्रीय निवेश नक्शे पर पुनः स्थापित कर रही हैं।
             योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व सांस्कृतिक चेतना के पुनरुद्धार के लिए भी याद किया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, मथुरा-वृंदावन परियोजनाएं—इन सबमें आस्था के साथ-साथ आर्थिक दृष्टिकोण भी अंतर्निहित है।
             निस्संदेह चुनौतियां अब भी हैं—रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में अपेक्षाएं बनी हुई हैं। लेकिन इन वर्षों में सरकार की संकल्पशक्ति, कार्यशैली और जवाबदेही ने जनविश्वास को मजबूत किया है।
                 इस पृष्ठभूमि में योगी आदित्यनाथ का यह रिकॉर्ड केवल एक व्यक्ति विशेष की सफलता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के नेतृत्व और लोकतांत्रिक प्रणाली में जनविश्वास की निरंतरता का परिचायक है। जब देश के कई हिस्से राजनीतिक अस्थिरता या अनिर्णय की स्थिति से जूझते हैं, उत्तर प्रदेश का यह उदाहरण राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण से भी अनुकरणीय है।
rkpnews@desk

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

39 minutes ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

46 minutes ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

46 minutes ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

51 minutes ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

56 minutes ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

59 minutes ago