Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ सलेमपुर में करेंगे जन सभा को संबोधित

योगी आदित्यनाथ सलेमपुर में करेंगे जन सभा को संबोधित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर स्थित बापू इंटर कॉलेज में 29 अप्रैल 2023 को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। वे सलेमपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे । आज जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक देवरिया, सांसद रविंद्र कुशवाहा एवं राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के लिए यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
नगर पंचायत सलेमपुर से सटे नगर पंचायत लार,नगर पंचायत मझौलीराज, भाटपाररानी,भटनी,नवसृजित नगर पंचायत भलुअनी के कार्यकर्ताओं के और भाजपा के वोटरों में जान फूंकने का काम करेगा।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के आगमन से कार्यकर्ताओ में एक उत्साह का संचार होगा।
इस बार देवरिया के सभी नगर पंचायतों में कमल खिलेगा।
सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी बख़ूबी निभाये।
उक्त अवसर पर भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह मन्टू, रामदास मिश्र,बृजेश धर दूबे,रविशंकर मिश्र,कन्हैया लाल जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, सम्पूर्णानंद गुप्ता,अजय दूबे वत्स,विनय पाण्डेय,धनन्जय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments