अमेरिका की योगा यूनिवर्सिटी ने रामाशीष राय को दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

हनुमान जी पर शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

(कन्हैया कुमार यादव की रिपोर्ट)

बघौचघाट, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
देवरिया जनपद के पथरदेवा विधानसभा अंतर्गत ओली पट्टी गांव के निवासी एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित प्रतिष्ठित योगा यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने उन्हें “अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता हनुमान जी” विषय पर प्रस्तुत शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट (Ph.D.) की मानद उपाधि से अलंकृत किया है।

यह सम्मान रामाशीष राय के लंबे समय से भारतीय संस्कृति, योग और आध्यात्मिक विषयों पर किए गए अध्ययन और योगदान का प्रतीक माना जा रहा है। उन्होंने अपने शोध में श्री हनुमान जी की उपासना, उनके व्यक्तित्व, शक्ति और अष्ट सिद्धियों व नव निधियों के आध्यात्मिक रहस्यों पर गहराई से प्रकाश डाला है, जिसे विश्वविद्यालय द्वारा अत्यंत उपयोगी और उल्लेखनीय माना गया।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। रालोद परिवार के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने श्री राय को शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान सभा सिंहासन प्रसाद गुप्त,
रालोद प्रदेश मंत्री सुरेश प्रसाद शाही,
प्रदेश मंत्री सियाशरण पांडेय,
भाजपा किसान मोर्चा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अजय राय,
पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा श्रीनिवास राय,
देवेंद्र राय,
आकाश राय, उमा राय, रतन राय, सुनील राय, ओंकार सिंह, कन्हैया कुमार, वशिष्ठ राय, हरे राम राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर श्री राय ने सभी शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा, “यह सम्मान न केवल मेरे लिए, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा के लिए भी गौरव का विषय है। भारतीय दर्शन और योग विज्ञान की शक्ति को विश्व मंच पर स्वीकार किया जा रहा है, जो हमारी सनातन परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।”

रामाशीष राय की यह उपलब्धि देवरिया जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है। क्षेत्रीय जनता ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानते हुए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

29 minutes ago

यूपी खेल छात्रावासों में अंतर्राष्ट्रीय कोच की भर्ती, ₹1.5 लाख मासिक मानदेय

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशालय के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों…

33 minutes ago

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा

मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर…

38 minutes ago

फांसी लगाकर किशोर ने अपनी जीवन लीला समाप्त की

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगर के आजाद नगर वार्ड में मंगलवार को सुबह एक किशोर ने अपने…

41 minutes ago

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री से काम—ग्रामीणों में भारी आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…

3 hours ago

Maharajganj News: लोहे के पाइप से हमला, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल—पुरानी रंजिश में वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…

3 hours ago