Saturday, October 18, 2025
HomeUncategorizedयोगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जनपदवासियों ने चन्द्रशेखर उद्यान में किया योगाभ्यास

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

         अपर जिलाधिकारी  अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी  त्रिभुवन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  संजय मिश्रा ने आज जनपद स्तर पर चन्द्रशेखर उद्यान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
      योग प्रशिक्षकों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित जनपदवासियों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी योगाभ्यास किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी  आनंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि जनपद के सभी तहसील/ ब्लॉकों एवं अन्य स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments