Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकरो योग, रहो निरोग के नारे के साथ योग दिवस पर किया...

करो योग, रहो निरोग के नारे के साथ योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला करागार देवरिया में जेल कर्मचारियों तथा बन्दियों के मध्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन ए०डी०आर० भवन, दीवानी न्यायालय, कुशीनगर स्थान पडरौना में रवि कान्त यादव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की अध्यक्षता में किया गया।
इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण रामेश्वर दयाल, सिविल जज (सी०डि०)एफ०टी०सी० एवं शान्तनु तनवार, सिविल जज ( जू०डि०) ने प्रतिभाग किया।
शिविर को संबोधित करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन के लिए योग करना अति आवश्यक है। योग से हम बहुत सारी शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से बच सकते हैं। स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन के लिए योग करना अति आवश्यक है। योग करने से हम अनेक बीमारियों से बचने के साथ-साथ प्रसन्नचित्त रहते हैं।
इस शिविर में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, प्रदीप झॉ, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, रविन्द्र नाथ, मारकण्डेय यादव एवं पी०एल०वी० गण संजय कुमार शाही, इकबाल अंसारी, बसन्त लाल यादव,जयप्रकाश प्रजापति, दिनेश यादव, सुधीर यादव, मो० मिकाईल, एनुल्लाह शेख, अनिल चौहान तथा अनेक अधिवक्ता एवं कर्मचारी संजय कुमार-1, संजय कुमार एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रह कर योग किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments