Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोहरियावा, रजवाहा माइनर में वर्षों बीत गए नहीं पहुंचा पानी

सोहरियावा, रजवाहा माइनर में वर्षों बीत गए नहीं पहुंचा पानी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर क्षेत्र के सोहरियावा रजवाहा माइनर में वर्षों बीत गए नहीं पहुंचा पानी, जिससे किसानों के लिए यह रजवाहा माइनर बेमतलब साबित हो रहा है। किसान मजबूर होकर पंपिंग सेट के सहारे खेती किसानी कर रहे हैं। जबकि पयागपुर गांव के अजय कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग से लेकर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को इस की प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। परन्तु माइनर में पानी नहीं आया केवल कागजों में सोहरियावा रजवाहा-माइनर संचालित है। यही नहीं वर्ष 2018 में क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी की तरफ से अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 5 बहराइच को पत्र जारी किया गया था, उसका, भी, विभाग ने संज्ञान नहीं लिया। पयागपुर गांव के जगराम मिश्रा, शेशराज, ननके सिंह, घाटा सिंह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि गोंडा ब्रांच से निकली माइनर में मात्र 200 मीटर तक पानी पहुंचने के बाद रास्ते में ही माइनर का पानी रुक कर सीधे बडना ताल में गिर जाता है। जिससे आगे पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वही रजवाहा माइनर किसानों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। पयागपुर के अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दावा कर रही है। वही किसानों की खेतों से होकर निकली माइनरो में पानी नहीं आ रहा है। इसी प्रकार रजुआ पुर रजवाहा माइनर में आज तक पानी नहीं पहुंचा, आधा अधूरा माइनर की खुदाई के बाद पड़ा हुआ है। जिससे आसपास के किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा। संदर्भ में जब अवर अभियंता सरयू नहर खंड 5 के अंकित वर्मा से बात किया गया, तो उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी तथा किसानों की समस्याएं हल होंगी। देखना यह है कि विभाग कब तक रजवाहा माइनर में पानी पहुंचा पा रहा है। यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments