मुहावरा है “अल्लाह मेहरबान तो गधा पहलवान,”
प्रश्न यह है कि पहलवान से गधे का क्या ताल्लुक,
पहलवान आदमी होता है, गधा जानवर होता है,
फिर कैसे पहलवान और गधा से मुहावरा बन गया?

वास्तव में मूल मुहावरा कुछ यूँ था,
अल्लाह मेहरबान तो गदा पहलवान
यानी गधा की जगह ‘गदा’ शब्द था,
फारसी में ‘गदा’ का अर्थ है भिखारी।

अर्थात अल्लाह मेहरबान तो गरीब
भिखारी भी ताकतवर हो सकता है,
हिन्दी भाषा में गदा शब्द दूसरे अर्थ में
पहलवान के साथ प्रचलित होता है।

आमलोग फारसी के ‘गदा’ शब्द से
परिचित नहीं थे, इसलिए गदा गदहा
बना और फिर प्रत्यक्ष गधा बन गया,
और मुहावरे में गधा प्रचलित हो गया।

एक मुहावरा है “अक्ल बड़ी या भैंस
अब अक्ल से भैंस का क्या रिश्ता,
इस मुहावरे में भैंस नहीं ‘वयस’
शब्द था, वयस का अर्थ उम्र होता है।

मुहावरे का अर्थ, ‘अक्ल बड़ी या उम्र’
उच्चारण दोष के कारण ‘वयस’
पहले वैस बना फिर धीरे-धीरे भैंस
में बदल गया और प्रचलित हो गया।

एक मुहावरा है “धोबी का कुत्ता,
घर का न घाट का” मूल मुहावरे में
कुत्ता की जगह ‘कुतका’शब्द था,
कुतका का अर्थ लकड़ी की खूँटी

कुतका घर के बाहर लगी रहती थी,
उस पर गंदे कपड़े लटकाए जाते थे,
धोबी उस कुतके से गंदे कपड़े उठा
कर घाट पर धोने को ले जाता था ।

कपड़े धोने के बाद धुले कपड़े उसी
कुतके पर टाँगकर चला जाता था,
इसलिए यह कहावत बनी थी “धोबी
का कुतका घर का ना घाट का”।

कालांतर में कुतके का प्रयोग बंद हो
गया, लोग इस शब्द को भूल गए,
कुतका कुत्ता हो गया, लोग कहनेलगे
“धोबी का कुत्ता, घर का ना घाट का”।

जबकि बेचारा कुत्ता धोबी के साथ
घर में भी और घाट पर भी रहता है,
इसलिए मुहावरा कभी कभी आदित्य
अपभ्रंश बन अर्थ का अनर्थ देता है।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

10 minutes ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

57 minutes ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

1 hour ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

2 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

3 hours ago

कपास जैसा प्रेम: त्याग, निष्ठा और साथ निभाने का आदर्श

✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…

4 hours ago