वाह क्या खूब दोस्ती निभाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया मुन्ना भाई

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मेंहनगर थाने की पुलिस ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में दुसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यू0पी0 बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान उज्ज्वल सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी भोजपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ की जगह फर्जी परीक्षार्थी अभिषेक कुमार पुत्र जमुना प्रसाद ग्राम रजहाँ थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा फर्जी परीक्षा दिया जा रहा था, जिसे कक्ष निरीक्षक द्वारा प्रवेश पत्र जाँच के समय पकडा गया। प्रबंधक सुमन सिंह पत्नी सतीश कुमार सिंह ग्राम बेनूपुर पो0 बेनूपुर जनपद आजमगढ़ व लिपीक विवेक कुंमार सिंह पुत्र रविन्द्र नाथ सिंह ग्राम कटाई पो0 पवनी कला थाना मेंहनगर आजमगढ़ द्वारा थाने पर सुपुर्द कर तहरीर देकर अभ्यर्थी उज्जवल सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी भोजपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ व अभिषेक कुमार पुत्र जमुना प्रसाद ग्राम रजहाँ थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 67/24 धारा 419/420भादवि व 3/6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधि0 पंजीकृत कराया गया, बुधवार को आदर्श ग्रामीण बा0इ0कालेज जयनगर आजमगढ़ में प्रातः यू0पी0 बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान उज्जवल सिंह अनु0 1242005362 की जगह फर्जी परीक्षार्थी अभिषेक कुमार पुत्र जमुना प्रसाद ग्राम रजहाँ थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ फर्जी परीक्षा दे रहा था, जिसे कक्ष निरीक्षक प्रवेश पत्र जाँच के समय पकडा गया। जिसे आजमगढ़ मेहनगर थाने लाकर सुपुर्द किया गया, जिसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए 27.02.24 को समय 15.56 बजे गिरफ्तार किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

5 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

5 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago