आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिले के अहिरौला थाना की पुलिस द्वारा घर से भागी लड़की लड़के को हिरासत में लेने के बाद लड़की को थाने में बैठने तथा लड़के को थाने से भगा देने से आक्रोशित होकर लड़की के परिजनों ने सड़क जाम कर के हंगामा खड़ा कर दिया, जिससे अमेठी का अचार खाने वाले पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे।
जानकारी के अनुसार अहीरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के लगभग डेढ़ दर्जन महिला पुरूष गुरुवार को चार बजे शाम को अहरौला थाने के गेट पर पहुंच कर थाने के गेट के सामने सड़क पर लेट कर अहरौला बुढ़नपुर मार्ग को जाम कर दिया, कुछ ही देर बाद दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
बताते चलें पकड़ी गांव निवासिनी मीरा देवी पत्नी शिवलाल डेढ दर्जनों महिला और पुरुषों के साथ गुरुवार को लगभग 4:00 बजे शाम को थाने के गेट पर पहुंचकर बूढ़नपुर अहीरौला मार्ग को जाम कर दिया, थाने के गेट के सामने जाम लगे होने की सूचना थाना के लोगों को मिली तो उनके हाथ-पाव फूलने लगे, जाम के लगभग 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अहीरौला सुनील कुमार दुबे महिलाओं से बात करने की कोशिश की लेकिन महिलाओं के द्वारा पुलिस पर आरोप लगाया गया कि बीते 28 जनवरी को उनकी 20 वर्षीय लड़की अमेठी के एक युवक के साथ घर से जेवर गहने लेकर फरार हो गई थी, जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था। आरोप है अहीरौला पुलिस 30 जनवरी को लड़के और लड़की को बरामद कर लिया, जहां बरामद करने के बाद दोनों को थाने पर ले आई। लड़की के परिजनों का आरोप है की पुलिस ने लड़के को थाने से तो छोड़ दिया लेकिन मेरी लड़की को बुधवार से ही थाने पर बैठाई गयी हैं, परिजनों की मांग थी जब हम हमारी लड़की जिस लड़के के साथ गई पुलिस उसी लड़के से लड़की की शादी कराये लेकिन पुलिस ने ऐसा ना कर लड़की को 24 घंटे से थाने में बैठा कर लड़के को उसके परिजनों को भेज दिया।
थानाध्यक्ष के काफी समझाने के बाद लगभग सवा घंटे के बाद परिजन जाम खत्म किया और चेतावनी दी कि अगर पुलिस लड़के को बुलाकर लड़की की शादी नहीं करवाती है तो हम लोग पुनः जाम करने को बाध्य होंगे। ।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…