
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह ने, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव कामरेड अरविंद कुशवाहा के साथ देवरिया के अनेक संस्थाओं जैसे, इंटर कॉलेज गडौना,सन्त कबीर मठ माध्यमिक विद्यालय कहाव,गोस्वामी छेड़ी लाल लघु माध्यमिक विद्यालय बरठा में झंडारोहड़ किया गया। ,सबसे पहले सीपीआई कार्यालय बरहज में झण्डा फहराया गया।ततपश्चात भागलपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पलिया के प्रांगण में विनोद सिंह के द्वारा माँ सरस्वती की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए छात्र छात्राओं व शिक्षकों के साथ हर्षोल्लास के साथ झण्डारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ने लोगों को संविधान की रक्षा हेतु तत्पर रहने के लिए आग्रह किया, उन्होंने कहा कि आज हमारा देश आजाद है किंतु गण पर तंत्र दिन प्रतिदिन हावी होता जा रहा है,जिससे गरीबों का जीना दुस्वार हो गया है,गरीब गरीब होता जा रहा है और अमीर दिन प्रतिदिन अमीर होता जा रहा है। आज लोगों के बीच न तो धार्मिक स्वतंत्रता है,न ही समानता है,उन्होंने किताबों के साथ साथ संविधान भी पढ़ने का आग्रह किया।
कामरेड अरविंद कुशवाहा ने कहा कि आज यदि सामाजिक आर्थिक,धार्मिक आजादी चाहिए तो हमे संविधान को बचाना होगा और सरकार पर दबाव बनाना होगा। जिसके लिए नागरिक एकता जरूरी है , इस दौरान कामरेड आजाद अंसारी,विनय सिंह और रामध्यान प्रधान सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
यातायात नियमों की अनदेखी पर 96 वाहनों का ई-चालान, 4 सीज
आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक गोरक्षप्रान्त सुरजीत ने किया पौधरोपण
कालाजार उन्मूलन की मुहिम में जुटी “साइकिल वाली दीदी” पिंकी चौहान