Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहनुमान मंदिर की स्थापना दिवस पर पूजन व महाप्रसाद का अयोजम

हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस पर पूजन व महाप्रसाद का अयोजम

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार की देर रात को पचौहा में स्थित हनुमान मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर दिव्य पूजन एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
बताते चलें कि मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र वार्ड नम्बर 3, पचौहा में स्थित श्री हनुमान मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। स्थापना दिवस के मुख्यातिथि समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने हनुमानजी की पूजन अर्चन कर व महाप्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मणों द्वारा सुन्दरकाण्ड से हुआ, ततपश्चात दिव्य आरती का आयोजन किया गया , जिसमे सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।
हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर पूजन अर्चन के बाद महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किये।
मुख्य आयोजक पारसनाथ साधु ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में महती भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उदयभान पाल, मनोज सिंह, रविन्द्र पाल,रतन मिश्रा, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments