बस्ती के कृषि विज्ञान केंद्र,में विश्व मृदा दिवस मनाया गया

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती पर विश्व मृदा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्राध्यक्ष डॉ. एस. एन. सिंह ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को विश्व मृदा दिवस और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित मृदा अभियान के सन्दर्भ में कहा कि, मृदा से जहां भोजन की शुरुआत होती है, वहीं मृदा अभियान का उद्देश्य मृदा प्रबंधन में बढ़ती चुनौतियों का समाधान करने, मृदा जागरूकता बढ़ाने और समाज को प्रोत्साहित करके स्वस्थ परिस्थितिकी तंत्र और मानव कल्याण को, बनाए रखने के महत्व के बारे में मृदा जागरूकता बढ़ाना व मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख सदर ने अपने सम्बोधन में बताया कि, लगातार बढ़ती जनसंख्या को भोजन उपलब्ध कराना व अधिक उत्पादन लेने हेतु अंधाधुंध कृषि रसायनों का प्रयोग करना है, और उर्वरकों के प्रयोग से हमारी मृदा का स्वास्थ्य दिनों दिन खराब होता चला जा रहा है। परिणाम स्वरूप आने वाले समय में हमारी मृदा बंजर होने की कगार पर है।
उन्होने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि, अपनी मृदा को बिगड़ने से बचाएं तथां हमें मृदा के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देते हुए धीरे-धीरे रसायनिक उर्वरकों का विकल्प, जैसे हरी खाद, गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट व जैविक खाद का प्रयोग करने तथा साथ ही साथ प्राकृतिक खेती को भी बढा़ना होगा, तभी हमारी मृदा का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। कार्यक्रम में एफ.एम.सी.प्रा0लि0 कंपनी के अधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसमें उन्होंने अपने उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम शंकर, गृह वैज्ञानिक डॉ. अंजली वर्मा, जितेंद्र प्रताप शुक्ला, प्रहलाद सिंह आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पीओजेके में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के बाद बढ़ी सतर्कता, एलओसी पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मेंढर/पुंछ (राष्ट्र की परम्परा)। पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर तथा नियंत्रण रेखा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग सप्ताह का किया शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के अंतर्गत सोमवार को शहीद संग्रहालय परिसर…

2 hours ago

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

20 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

21 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

1 day ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 day ago