बच्चों के स्कूल में शायद तुम से मिली नहीं है दुनियां…

स्नातक के छात्र जितिन मिश्रा और शिवम कुमार की ईमानदारी की चर्चा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जितनी बुरी कही जाती है उतनी बुरी नहीं है दुनिया।
बच्चों के स्कूल में शायद तुम से मिली नहीं है दुनियां।।
निदा फ़ाज़ली की ये पंक्तियों को दोहराते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के सहायक आचार्य डॉ. महबूब हसन ने बताया कि शेर चरितार्थ हो गया। एहसास हुआ कि हर तरह की बुराइयों के बावजूद दुनियां अभी भी खूबसूरत और जीने के लायक़ है।
डा. हसन ने बताया कि शनिवार को विभाग आते समय मेरा पर्स जेब से फिसल कर सड़क पर कहीं गिर गया था। लेकिन मुझे ज़रा भी आभास नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि अपने चैंबर में आकर बैठा ही था कि दरवाज़े पर हल्की सी दस्तक देते हुए ग्रेजुएशन प्रथम सेमेस्टर के दो छात्र जितिन कुमार मिश्रा (इतिहास, राजनीति शास्त्र, अंग्रेज़ी) और शिवम कुमार (राजनीति शास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र) कमरे में दाखिल हुए। बच्चे पर्स में पड़ी आईडी कार्ड की मदद से मुझ तक पहुंच पाए। पर्स में सत्रह हज़ार रूपयों के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कार्ड थे। दोनों छात्रों की आंखों में ईमानदारी, स्वाभिमान और आत्मविश्वास का जज़्बा झलक रहा था। मैने उन दोनों छात्रों को ढेर सारी दुआओं के साथ विदा किया।
परिसर में छात्रों की ईमानदारी की चर्चा हो रही है और सभी उनकी प्रशंसा करते हुए अन्य के लिए प्रेरक व अनुकरणीय बता रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago