विश्व ह्रदय दिवस: भारत स्वच्छता दिवस

विश्व हृदय दिवस की आज बधाई है,
आज ही भारत स्वच्छता दिवस भी है,
आइये मिलकर सब कोशिश करें,
हृदय निर्माल्य पर भी तनिक ध्यान दें‌।

निन्दा, शिकवा, वैर और वैमनस्य,
उच्च – नीच, छोटा – बड़ा, ज्ञानी-
अज्ञानी सभी मैल को निकाल दें,
अपने अपने हृदय को स्वच्छ करें।

तनावमुक्त होकर यह जीवन जियें,
घर द्वार के साथ हृदय निर्मल करें,
यही बधाई व मेरी शुभकामनाएं हैं,
ख़ुद जियें व औरों को भी जीने दें।

गाँधी जी और शास्त्री जी की जन्म
जयंती पर सारा भारत एक साथ है,
एक घण्टे के लिये आज झाड़ू लेकर
गंदगी हटाने के लिए एकत्र हुआ है।

फ़ोटो सेसन लेकर छोटे बड़े सभी ने,
इन महात्माओं को स्वच्छांजलि दी है,
दो अक्तूबर को दोनों की तस्वीरों पर
माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाती है।

आदित्य न शहर हमारे स्वच्छ हो सके,
न दिलों से कोई गंदगी निकल पाई है,
गाँधी, शास्त्री जी के पुनर्जन्म की आज
ज़रूरत अब फिर एक बार हो आई है।

महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री
भारतरत्न स्व० लालबहादुर शास्त्री
को उनकी जन्म जयंती पर कोटि
कोटि नमन व विनम्र श्रद्धांजलि है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र आदित्य

rkpnews@desk

Recent Posts

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

4 hours ago

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का पलटवार, राहुल गांधी पर हमला

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…

4 hours ago

WPL 2026 Eliminator Match Result: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…

5 hours ago

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

8 hours ago

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, वीडियो वायरल

1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…

8 hours ago