हाईवे का निर्माण कर रही संस्था की लापरवाही से कस्बा वासी परेशान

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कस्बे में हाईवे का निर्माण कर रही संस्था की लापरवाही एवं मनमानी के कारण कस्बे वासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी द्वारा करीब 20 दिन पूर्व कस्बे की सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है।आए दिन भारी वाहन चलने के कारण उड़ती धूल से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।वहीं ही व्यापारियों को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। उड़ती धूल के कारण दुकान पर बैठना भी मुश्किल है। ग्राहक भी कम आ रहे हैं।सड़क किनारे ठेली लगाकर गुजर-बसर करने वालों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है।कस्बे के समाज सेवी एवं व्यापारी पूरन लाल मिश्रा ने बताया हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के द्वारा कस्बे में काफी लापरवाही बरती जा रही है। पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है,पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है वाहनों के चलने से उड़ती धूल से सभी परेशान हैं,।गंभीर हादसे के साथ-साथ बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से कस्बे में शीघ्र ही सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

24 minutes ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

33 minutes ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

37 minutes ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

41 minutes ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

4 hours ago

मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…

4 hours ago