Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशविश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया

विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व दिव्यांग दिवस पर जनपद भर में अनेक सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया की अध्यक्षता में नाथनगर ब्लॉक के सुकरौली ग्राम में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों में फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार दूबे, जिला ब्राण्ड अम्बेस्डर दिव्यांगजन को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु किये जाने वाले प्रयासों की सराहना की गयी। उपस्थित जनमानस को सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गण व एनएसएस स्वयं सेवकों-सेविकाओं सहित प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments